{"_id":"6868814f354a143fa70f73cb","slug":"delhi-a-young-man-was-killed-with-a-paper-cutter-in-a-dispute-over-sleeping-on-the-footpath-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : फुटपाथ पर सोने के विवाद में युवक की पेपर कटर से हत्या, पैसों के लेनदेन पर भी होता था दोनों में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : फुटपाथ पर सोने के विवाद में युवक की पेपर कटर से हत्या, पैसों के लेनदेन पर भी होता था दोनों में झगड़ा
Sat, 05 Jul 2025 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में फुटपाथ पर सोने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पेपर कटर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस को हरदयाल लाइब्रेरी के पास एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने देखा कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस को पता चला कि मृतक रवि का इमरान से झगड़ा हुआ था। दोनों फुटपाथ पर एक साथ सोते थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि फुटपाथ पर सोने को लेकर दोनों में अकसर विवाद होता रहा था। इसके अलावा उनके बीच रुपये के लेनदेन को भी लेकर झगड़ा था। रात में सोने को लेकर विवाद होने पर इमरान ने उसपर पेपर कटर से हमला कर वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि दोनों इलाके में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन