फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi a residential building in anand vihar catches fire many fire tenders at spot all update

दिल्लीः आनंद विहार की एक रिहायशी इमारत में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर

Thu, 28 May 2020 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
delhi a residential building in anand vihar catches fire many fire tenders at spot all update
आनंद विहार के एक घर में लगी आग - फोटो : जी पाल
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक रिहायशी इमारत में गुरुवार को आग लग गई। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग ने इमारत की दूसरी मंजिल और छत पर एक अस्थायी ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। दूसरी मंजिल पर आग की वजह से घरेलू सामान के स्टोर का पूरा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


आग पर दोपहर एक बजकर 25 मिनट तक काबू पा लिया गया। आग में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। आनंद विहार के सी-ब्लाक इलाके में एक एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में मौजूद कर्मचारी व ग्राहक बाहर निकर कर इमारत के नीचे आ गए। आग की लपटें देखकर अगल-बगल के मकानों से भी लोग बाहर निकल आए। इसी दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। आग से दुकान में जलकर राख हुए सामान के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed