फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 92 new corona patients found, one died , 10 percent sample positive

दिल्ली : कोरोना के 92 नए मरीज मिले, एक की हुई मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2248

Thu, 23 Apr 2020 01:11 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Apr 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi: 92 new corona patients found, one died , 10 percent sample positive
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना वायरस के 92 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में लिए गए सैंपल में 10 फीसदी पॉजीटिव मिले हैं। दिल्ली में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2248 हो चुकी है। जबकि 48 लोगों की जान भी जा चुकी है। दिल्ली में अब तक 724 संक्रमित मरीज अब ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को मिले 92 मरीजों में ज्यादात्तर दिल्ली निवासी हैं। 113 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया है। अभी भी 3018 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। दिल्ली के कोरोना विशेष अस्पतालों में 527 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 30 मरीज आईसीयू और वेंटिलेटर पर हैं। जबकि कोरोना केयर सेंटर 743 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 38 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में अभी 11,847 लोग क्वारंटीन हैं। अब तक बनाए गए कंटेनमेंट जोन से 5619 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार कैब चालक कंपनी उबर ने 200 टैक्सी आगमा तीन मई तक दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए चलाने का फैसला लिया है। यह टैक्सी 12 घंटे सेवा में तैनात रहेंगी। यह टैक्सी नॉन कोविड मरीजों के लिए भी रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नए कंटेनमेंट घोषित संख्या अब 89 हुई
कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने पर दिल्ली के दो नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। दक्षिणी दिल्ली के इन दोनों इलाकों को सील करके आपरेशन शील्ड चलाया जा रहा है। दो नए इलाकों के कंटेनमेंट घोषित करने के साथ ही इनकी संख्या अब 89 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों इलाके दक्षिणी दिल्ली में लाडो सराय के हैं। शिव मंदिर के नजदीक और कैंपाकोला गली में संक्रमण के मामले मिलने से इन्हें सील कर दिया गया है। प्रशासन इन इलाको को सैनिटाइज करके लोगों को दैनिक जरूरतों का सामान पहुंचा रहा है।

सुल्तानपुरी मामले में जांच के आदेश
इस बीच दिल्ली सरकार ने सुल्तानपुरी के क्वारंटीन सेंटर में हुए हंगामे के मामले में मैजिस्टेरियल जांच के आदेश दे दिये हैं। सुल्तानपुरी के क्वारंटीन सेंटर में एक शख्स की मौत हो गई थी जिसके बाद हंगामा हुआ था। 
 

दिल्ली के इन अस्पतालों में अब तक हुई मरीजों की मौत

अस्पताल     संक्रमित मरीज की मौत
लोकनायक            5
राजीव गांधी           2
लेडी हार्डिंग           --
आरएमएल           20
सफदरजंग           04
एम्स झज्जर          02
अपोलो                5
मैक्स अस्पताल     1
गंगाराम               --
कुल                   39
(9 मरीजों की मौत अन्य अस्पतालों में हुई है।)

संक्रमित मरीजों की उम्रवार स्थिति

50 वर्ष से कम                      1464
50 से 59 वर्ष तक                  359
60 और उससे अधिक              425

मृतक मरीजों की उम्रवार स्थिति

50 वर्ष से कम                       10
50 से 59 वर्ष                        13
60 या उससे अधिक                25
कुल                                   48
             
70 फीसदी से ज्यादा मृतक पहले से थे रोगी

मृतक की आयु            पहले से बीमार
50 वर्ष से कम                 09
50 से 59                       09
60 या उससे अधिक          22
कुल                             40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed