फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 9 year old girl suspicious death at cremation ground case kin suspect sexual assault Bhim army chief chandra shekhar to meet family today all update

दिल्ली में अपराध: 9 साल की बच्ची का जबरन अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर

Tue, 03 Aug 2021 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Aug 2021 02:18 PM IST
सार

-पुजारी ने करंट से बच्ची की मौत और पोस्टमार्टम में उसके अंगों की चोरी होने की बात कहकर परिजनों को डराकर बच्ची का कराया अंतिम संस्कार
-घटना की जानकारी मिलने पर देर रात स्थानीय लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
-पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर पुजारी सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Delhi 9 year old girl suspicious death at cremation ground case kin suspect sexual assault Bhim army chief chandra shekhar to meet family today all update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट के नांगल गांव स्थित श्मशान भूमि में रविवार शाम नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अब इस मामले में राजनीति तेज हो गई है। भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार देर रात ही ट्वीट कर कहा था कि उनकी टीम के लोग परिवार के साथ हैं और वह भी मंगलवार को परिवार से मिलने दिल्ली जाएंगे, जिसके बाद वह मंगलवार दिन में यहां पहुंचे।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ अत्याचार और हत्या की भयानक घटना हुई है। हमारी टीम मौके पर है। ये मेरा अपना परिवार है। वह मेरी बहन थी। कल मैं खुद पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगा। न्याय होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।'
विज्ञापन


क्या है मामला
श्मशान भूमि के पुजारी ने बच्ची को करंट लगने से बच्ची की मौत होने की बात कही और परिजनों को ये कहकर डराया कि पोस्टमार्टम होने से उसके अंगों की चोरी हो सकती है। ये बातें कहकर पुजारी ने आनन फानन शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। देर रात परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली और पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर पुजारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, साक्ष्य को छुपाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को फोन कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली। बताया गया कि श्मशान भूमि पर दो सौ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की मां से पूछताछ की।

श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से पानी लेने गई थी बच्ची
बच्ची की मां ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। करीब साढ़े छह बजे श्मशान भूमि का पुजारी राधेश्याम ने उसे बुलाया। पुजारी और उसके कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची की करंट लगने से मौत हुई है। बच्ची के होंठ नीले पड़े थे और हाथ में जलने के निशान थे।


बच्ची को देखने के बाद उसकी मां ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की, लेकिन पुजारी ने पोस्टमार्टम में अंगों की चोरी होने की बात कहकर परिजनों को डराया और बच्ची का अंतिम संस्कार करवा दिया। परिजनों के घर पहुंचने पर यह बात इलाके में फैल गई और लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे।

पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया।  पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाया और बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed