{"_id":"5df4c0ac8ebc3e8816337e27","slug":"delhi-80-year-old-man-sexually-assaulted-8-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी साल के मकान मालिक ने आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी साल के मकान मालिक ने आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार
Sat, 14 Dec 2019 04:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में दुष्कर्म की घटनाओं पर रोष होने के बावजूद इनमें कोई कमी नहीं आ रही है। दुष्कर्म का ताजा मामला पूर्वी दिल्ली में सामने आया है जिसमें 80 साल के मकान मालिक ने आठ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बच्ची के परिजन आरोपी के मकान में किराए रहते हैं। वह पास के स्कूल में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के परिजनों ने कहा है कि एक सप्ताह पहले बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसने बच्ची को किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा लेकिन बृहस्पतिवार को उसने परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई।