फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 500 tricolors hoisted in Delhi at a height of 166 feet CM Kejriwal concluded

Delhi: 166 फिट की ऊंचाई पर दिल्ली में फहराए 500 तिरंगे, सीएम केजरीवाल ने योजना को किया पूरा

Tue, 09 Aug 2022 09:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पटपड़गंज में 500 तिरंगा लहराकर अपनी इस योजना को पूरा कर लिया। केजरीवाल ने कहा कि अब हमें प्रण लेना है कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाकर रहेंगे।

विज्ञापन
Delhi 500 tricolors hoisted in Delhi at a height of 166 feet CM Kejriwal concluded
पटपड़गंज में लगा 500वां तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 75वें साल का जश्न अपने तरीके से मनाते हुए दिल्ली सरकार ने पूरी दिल्ली में 500 झंडे लगाए हैं। दिल्ली में आप कहीं भी हों, 166 फिट ऊंचाई पर लहरा रहा तिरंगा आपको दिख जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पटपड़गंज में 500 तिरंगा लहराकर अपनी इस योजना को पूरा कर लिया। केजरीवाल ने कहा कि अब हमें प्रण लेना है कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाकर रहेंगे। इस मौके पर भी उन्होंने मुफ्त की दिल्ली सरकार की योजनाओं के हक में फिर से दलीलें रखीं। साथ ही भाजपा व कांग्रेस पर दो-तरफा हमला बोला।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में जगह-जगह 500 विशाल तिरंगे लगाने वादा पूरा हो गया। केजरीवाल के मुताबिक, 75 साल में कई ऐसे देश हैं, जो हमारे बाद आजाद हुए, लेकिन हमसे आगे निकल गए। जापान व जर्मनी दूसरे विश्व युद्ध में ध्वस्त हो गए थे, लेकिन आज उनकी तरक्की हमें चकाचौंध कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के अंदर आज इतने सारे बच्चे हैं, उनको अच्छी शिक्षा नहीं मिलती है। वह गरीबों के बच्चे हैं। पूरे देश के अंदर कई ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जो बहुत खराब हैं। कई ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जो बिल्कुल खंडहर बने पड़े हैं। दिल्ली में भी पहले यही हाल था। हमने दिल्ली में सभी सरकारी स्कूल अच्छे और शानदार कर दिए। अगर दिल्ली में सरकारी स्कूल अच्छे और शानदार हो सकते हैं, तो पूरे देश में भी हो सकता है।

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को शानदार कर दिया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के एक-एक इंसान को, एक-एक भारतवासी को अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए। हमने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को तो बहुत अच्छे कर दिए। बाकी देश भर में जो सरकारी अस्पताल हैं, उनमें इलाज के नाम पर कुछ नहीं मिलता है। हमें ऐसी व्यवस्था कायम करनी है कि देश के हर गरीब-अमीर आदमी को अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए।

हमारा देश परिवारवाद और दोस्तवाद की वजह से पीछे रह गया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश परिवारवाद और दोस्तवाद की वजह से पीछे रह गया। देश में एक पार्टी (कांग्रेस) ऐसी है, जिसने केवल और केवल एक परिवार के लिए काम किया। सारा सरकारी पैसा केवल एक परिवार के लिए लुटा दिया। दूसरी पार्टी (भाजपा) ऐसी है, जिसने केवल अपने दोस्तों के लिए काम किया। सारा पैसा अपने दोस्तों के लिए लुटा दिया।

केजरीवाल सरकार ने पूरी दिल्ली में 500 विशाल तिरंगे लगाने का लक्ष्य किया पूरा

दिल्ली विधानसभा में वर्ष 2021-22 का बजट पेश करने के दौरान दिल्ली सरकार ने यह योजना बनाई थी कि हमारी पहचान का सबसे बड़ा प्रतीक राष्ट्रध्वज पूरी दिल्ली में 500 स्थानों पर स्थापित किया जाए। पूरे शहर को इस तरह से सजाया जाए कि हर एक-दो किलोमीटर की दूरी पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ दिखाई दे। दिल्ली सरकार ने इस परियोजना के लिए 104 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। तिरंगे लगाने का कार्यक्रम नवंबर 2021 में शुरू किया गया। इसमें से 480 राष्ट्रीय ध्वज 115 फीट ऊंचे हैं। मंगलवार मुख्यमंत्री ने जो तिरंगा फहराया गया है, वो 166 फुट ऊंचाई का है।

स्थापित राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर उठाने और नीचे करने के लिए तकनीक का प्रयोग किया गया है। 115 फुट और 166 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभों पर राष्ट्रध्वज का आकार क्रमश: 24*36 फीट और 40*60 फीट है। इसका वजन क्रमश: 13 किलोग्राम और 36 किलोग्राम है। इसके रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर तिरंगा सम्मान समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रत्येक राष्ट्रीय ध्वज की नजदीक से देखभाल करेगी और किसी तिरंगे के रखरखाव की समस्या के लिए पीडब्ल्यूडी को सूचित करती रहेगी।

'कोरोना के मामले बहुत ही माइल्ड हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं'

अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के बढ़ते मामले पर कहा कि कोविड-19 जो बढ़ रहा है, हम उस पर नजर रखे हुए हैं। अगर कोई भी कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी, हम उठाएंगे। लेकिन मामले बहुत ही माइल्ड हैं। कोरोना ग्रसित लोगों को मामूली सा बुखार है। इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed