फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 5 murders in 24 hours kejriwal seeks action from lg and home minister of india

24 घंटे में 5 हत्याओं से दहली दिल्ली, केजरीवाल बोले- एलजी और गृहमंत्री साहब इस ओर ध्यान दें

Fri, 14 Jun 2019 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Jun 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
delhi 5 murders in 24 hours kejriwal seeks action from lg and home minister of india
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

बीते 24 घंटे में देश की राजधानी में हुई 5 हत्याओं ने दिल्ली पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय को शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से ध्यान देने के लिए ट्वीट किया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में 5 हत्याएं हो चुकी हैं जो बेहद गंभीर स्थिति है। मेरा उपराज्यपाल अनिल बैजल और भारत सरकार के गृहमंत्री से निवेदन है कि वह राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।
विज्ञापन



बता दें कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन है। यही वजह है कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जब भी बात आती है तो केजरीवाल सरकार इससे अपना पल्ला झाड़ लेती है।

दरअसल बीते 24 घंटे में 5 हत्याएं हो चुकी हैं। दो हत्याएं कल भलस्वा डेयरी में हुईं जिनमें एक प्रॉपर्टी डीलर और एक नाबालिग लड़का मारा गया। वहीं विकासपुरी में भी गुरुवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई।

दूसरी तरफ शुक्रवार को हर्ष विहार थाना इलाके में दो लोगों की रेड लाइट पर हत्या कर दी गई। इस तरह पूरी दिल्ली में इस समय बदमाशों का खौफ फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed