फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus News Delhi Latest Update in Hindi: Covid 19 6 doctors corona positive includes 2 mohalla clinic doctors

Coronavirus Delhi: चार और डॉक्टर कोरोना की चपेट में, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सक भी शामिल

Wed, 01 Apr 2020 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Apr 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus News Delhi Latest Update in Hindi: Covid 19 6 doctors corona positive includes 2 mohalla clinic doctors
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

दिल्ली में चार और डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले तक दो मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर संक्रमित रोगी के संपर्क में आए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट और सरदार पटेल अस्पताल में तैनात तीनों डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो महिला डॉक्टर हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जीटीबी से सटे कैंसर अस्पताल को बंद कर दिया है। वहां सैनिटाइज करने का काम शुरू हो चुका है। अस्पताल आने जाने वालों को होम क्वारंटीन की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों का कहना है कि विभाग के पास फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि संक्रमित महिला डॉक्टर से कितने मरीज संपर्क में आए हैं? प्राप्त जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल के बायो केमिस्ट्री विभाग की एक डॉक्टर कुछ दिन पहले अपने पति के साथ विदेश यात्रा से लौटी थीं। उनके पति दिल्ली सरकार के सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में कार्यरत हैं। ये दोनों डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सफदरजंग अस्पताल में ही भर्ती हैं।

वहीं कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार करने वाली मेडिकल टीम के एक डॉक्टर में भी कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। यह भी सफदरजंग के ही चिकित्सक हैं। दूसरी ओर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट की एक महिला डॉक्टर अपने भाई से संक्रमित हुई है। उनका भाई कुछ ही दिन पहले विदेश यात्रा से लौटा है। वह कोरोना संक्रमित था। महिला डॉक्टर भाई से मिलने के लिए उसके घर गई थीं, जहां से कोरोना संक्रमण उन्हें लग गया। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार तक राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 120 हो चुकी है। इनमें से आठ संंक्रमित मरीजों की पहचान चल रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इन्हीं आठ में से दो कैंसर इंस्टीट्यूट की महिला डॉक्टर और उसका भाई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कैंसर अस्पताल की महिला डॉक्टर में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद अस्पताल को सैनिटाइज किया जा रहा है। जो भी मरीज या अन्य लोग डॉक्टर के संपर्क में आए हैं, उन्हें होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है। 

विदेश यात्रा की जानकारी नहीं थी अस्पताल को : सूत्र
सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उनके यहां कुछ ही दिन पहले माइक्रोबॉयोलाजी विभाग की महिला डॉक्टर वापस लौटी थीं। इनकी विदेश यात्रा के बारे में अस्पताल को जानकारी नहीं थी। लक्षण मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में ही भर्ती किया गया। उनके साथ डॉक्टर पति को भी भर्ती किया है। हालांकि सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन ने आधिकारिक रुप से जानकारी नहीं दी है। 

अब तक इन इलाकों में डॉक्टर मिले संक्रमित
मौजपुर के मोहनपुरी स्थित मोहल्ला क्लीनिक में एक डॉक्टर। 
बाबरपुर स्थित मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत महिला डॉक्टर।
सफदरजंग अस्पताल के माइक्रोबॉयोलाजी की डॉक्टर। 
दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट की एक महिला डॉक्टर। 
पूर्वी पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल का एक डॉक्टर। 
सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed