Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 45th Trade Fair to be inaugurated at Bharat Mandapam on November 13

दिल्ली: भारत मंडपम में 45वें व्यापर मेले का उद्गाटन 13 नवंबर को, 600 स्टार्टअप्स के साथ सजेगा इनोवेशन बाजार

Wed, 11 Nov 2026 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा सनी सिंह, नई दिल्ली
सनी सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 02:59 AM IST
सार

13 नवंबर को उद्घाटन के बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम 'विकास और विरासत''रखी गई है।
 

विज्ञापन
Delhi: 45th Trade Fair to be inaugurated at Bharat Mandapam on November 13
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इस बार व्यापार के साथ-साथ नए कारोबार और अत्याधुनिक तकनीकों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 13 नवंबर को उद्घाटन के बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम 'विकास और विरासत''रखी गई है।

विज्ञापन


इस वर्ष मेले में कुल 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एमएसएमई और छोटे कारोबारियों की बड़ी भागीदारी होगी। लगभग 1.05 लाख वर्ग मीटर में फैले इस आयोजन में देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 51 केंद्रीय मंत्रालय, विभाग, बैंक और 10 विदेशी देश भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 
विज्ञापन


मेले का सबसे बड़ा आकर्षण पहली बार स्टार्टअप्स के लिए तैयार किया गया ''हॉल ऑफ इंस्पिरेशन'' है, जो हॉल नंबर 14 के प्रथम तल पर स्थित है। यहाँ देशभर के लगभग 600 स्टार्टअप्स स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल सेवाओं, रोबोटिक्स और डीप टेक से जुड़े अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाला ''फ्यूचर वर्स पवेलियन'' दर्शकों को एआई, एआर और वीआर आधारित तकनीकों का उन्नत डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों के मनोरंजन और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। परिसर में 90 से अधिक फूड आउटलेट्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लगभग 4,000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लगभग 50 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट उपलब्ध होने से आगंतुकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। पिछले साल के 18 लाख दर्शकों के आंकड़े को पार करने की उम्मीद के साथ, यह मेला कारोबारियों और स्टार्टअप्स के लिए एक विशाल उपभोक्ता बाजार साबित होगा।

एक नजर में ट्रेड फेयर 2026

  • भाग लेने वाले देश-10
  • कुल प्रदर्शक-3,500
  • स्टार्टअप्स-600
  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेश-31
  • वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र-1.05 लाख
  • पिछले साल के दर्शक-18 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed