{"_id":"63c633728867de65185967ab","slug":"delhi-4-bike-borne-assailants-looted-5-lakh-rupees-from-man-by-shooting-at-his-right-leg-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बाइक सवार चार बदमाशों ने सरेआम युवक के पैर पर मारी गोली, लूटे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बाइक सवार चार बदमाशों ने सरेआम युवक के पैर पर मारी गोली, लूटे पांच लाख रुपये
Tue, 17 Jan 2023 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:06 AM IST
सार
घटना के बाद हनी कालरा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई, वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शक्ति नगर में लूट
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के शक्ति नगर से 14 जनवरी की रात का एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो दिखाता है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो बाइक सवार चार बदमाशों ने सरेआम एक व्यक्ति पर हमला पर उससे 5 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान हनी कालरा के रूप में हुई है जो अपने मालिक के पांच लाख रुपये लेकर जा रहा था। वह बहादुरगढ़ रोड, सदर बाजार से शालीमार बाग जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दिल्ली के शक्ति नगर, रूप नगर इलाके में 14 जनवरी की रात में दो बाइक पर सवार बदमाश एक अन्य बाइक पर सवार शख्स को धक्का देकर गिरा देते हैं और उसका बैग छीनने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
उसके बैग न देने पर आरोपी बीच सड़क पर उसे खूब मारते-पीटते हैं। इतने में वहां कई राहगीरों की गाड़ियां आकर खड़ी हो जाती हैं लेकिन आरोपी फिर भी नहीं भागते। हनी को मारने पीटने के बाद आरोपी उसके दाहिने पैर पर गोली मारकर उसका पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद हनी कालरा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई, वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
#WATCH | CCTV footage of January 14 from Delhi's Shakti Nagar, Roop Nagar area, where 4 people on 2 motorbikes looted a 42-year-old man by shooting at his right leg. pic.twitter.com/wv29g8Qlkf
— ANI (@ANI) January 17, 2023