फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 381 new sub inspectors join Delhi Police after training

दिल्ली: प्रशिक्षण लेकर 381 नए सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस में हुए शामिल

Fri, 01 Oct 2021 12:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Oct 2021 12:06 PM IST
सार

झरोदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पासिंग आउट परेड की पुलिस आयुक्त ने ली सलामी, नए सब इंस्पेक्टरों को दिलाई गई  शपथ। वहीं सब इंस्पेक्टरों से कहा देश की स्मार्ट पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं यह आपके लिए गौरव की बात।

विज्ञापन
Delhi: 381 new sub inspectors join Delhi Police after training
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस में 381 नए सब इंस्पेक्टर शामिल हो गए हैं। जिसमें 151 महिला जबकि 230 पुरुष सब इंस्पेक्टर हैं। झरोदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को पासिंग आउट परेड में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सलामी ली। पुलिस आयुक्त ने 46वीं बैच में प्रशिक्षण लेकर शामिल हुए सब इंस्पेक्टर को शपथ दिलाई। प्रशिक्षण प्राप्त सब इंस्पेक्टर अब दिल्ली पुलिस के विभिन्न जिलों और यूनिट में तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए
दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए नए सब इंस्पेक्टरों को संबोधित करते हुए राकेश अस्थाना ने कहा कि आप सभी देश की सबसे स्मार्ट पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह आपके लिए गौरव की बात है। आपका जनता के साथ व्यवहार अच्छा होना चाहिए, जो आज की तारीख में बेहद जरूरी है। आपके पास कई ताकतें हैं, लेकिन उस ताकत का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ पुलिस का अच्छा व्यवहार होना चाहिए। काम काज के दौरान पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए, लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ भी होना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं कि पुलिस की खौफ से जनता भी डरे। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि आपके सामने आधुनिक चुनौतियां हैं। साइबर फ्राड, ऑनलाइन चिटिंग खूब हो रही है। बदमाश लगातार पुलिस से एक कदम आगे चलने का प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में आपको लगातार उन तकनीकों का अध्ययन करना पड़ेगा, जिससे आप ऐसे ठगों को पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टरों को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में बताया
समारोह के दौरान विशेष आयुक्त प्रशिक्षण वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर के परिवार वालों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सब इंस्पेक्टरों को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें नियमित बाहरी शारीरिक गतिविधियों और खेल के अलावा अन्य विषयों का व्यापक ज्ञान प्रदान किया गया है। इसके अलावा, साइबर अपराध, फोरेंसिक, ऑटोप्सी सर्जन और न्यायिक अधिकारियों ने इन्हें व्याख्यान दिया है। उन्हें आतंकवाद विरोधी उपायों में कौशल के अलावा, आधुनिक हथियारों से गैर-सशस्त्र मुकाबला और फायरिंग में भी प्रशिक्षित किया गया है। समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान कोविड नियमों का किया गया पालन
समारोह के दौरान कोरोना महामारी से संबंधित सभी नियमों का पालन किया गया। सभी आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखा गया। मास्क और दस्ताने के साथ सोशल डिस्टेंस का भी विशेष ध्यान रखा गया। पैरेड की कमांड सब इंस्पेक्टर परवीन और काजल सिंह कर रही थी। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के बैंड ने अपने मधुर धुनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर डेविड और प्रेमनाथ ने किया।

पीएचडी और इंजीनियर बने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर
दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए 381 सब इंस्पेक्टरों में एक ने पीएचडी की उपाधि ले रखी है वहीं पांच एमटेक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए हैं। चार एमबीए जबकि पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले सब इंस्पेक्टरों की संख्या 124 है। वहीं 102 बीटेक, तीन बीसीए और 142 ग्रेजुएट की पढ़ाई कर दिल्ली पुलिस में शामिल हुए हैं।

अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से हैं सब इंस्पेक्टर
दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए सब इंस्पेक्टर अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हरियाणा के 140, दिल्ली के 94, उत्तर प्रदेश के 62, राजस्थान के 52, बिहार के 13, मध्य प्रदेश के आठ, झारखंड के 3, पंजाब और उत्तराखंड के दो-दो के अलावा महाराष्ट्र, नागालैंड, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और दादर नगर हवेली राज्यों से एक एक सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए हैं।

फायरिंग, कमांडो, कम्प्यूटर परीक्षा में रहे अव्वल
प्रशिक्षण के दौरान फायरिंग प्रतियोगिता में सब इंस्पेक्टर अनुराग प्रथम रहे, जबकि कमांडो ट्रेनिंग में सीमा ने बाजी मारी। वहीं कम्प्यूटर की परीक्षा में रमेश को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा ऑल राउंडर बेस्ट कैडेट सब इंस्पेक्टर आशु रही।


शारीरिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त हैं सब इंस्पेक्टर
दिल्ली पुलिस में भर्ती सब इंस्पेक्टरों को हर तरह की ट्रेनिंग दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ तकनीकी सर्विलांस का भी प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे वह विषम परिस्थिति में भीड़ से निपटने और किसी भी मामले को सुलझाने में उनको कामयाबी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed