{"_id":"5a62af774f1c1bcb268b5580","slug":"delhi-35-trains-late-10-cancelled-due-to-low-visibility","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर जारी, 35 ट्रेनें लेट, 10 रद्द और तीन का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर जारी, 35 ट्रेनें लेट, 10 रद्द और तीन का समय बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोहरे के कहर जारी है। कोहरे की वजह ट्रेन सेवा प्रभावित हो रही है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से 35 ट्रेनें अपने समय से लेट चल रही हैं, वहीं 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा तीन ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
शुक्रवार को भी कोहरे की वजह से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक 20 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही जिस कारण फ्लाइटों के संचालन में परेशानी हुई।
सुबह सा़ढ़े सात बजे से लेकर 9 बजे तक 20 फ्लाइटों का रूट डायवर्ट किया गया। यही नहीं कोहरे के कारण दिल्ली की वायुगुणवत्ता पर भी असर पड़ा। दिल्ली के आरके पुरम की एयर क्वालिटी सबसे खराब रही।

यहां पीएम 2.5 516 यानी हजार्डस स्थिति में मापा गया। वहीं मंदिर मार्ग पर भी यह 402 यानी हजार्डस स्थिति में ही रहा। वहीं दूसरी ओर दिन चढ़ने के साथ ही गरमी बढ़ने की प्रकिया शुक्रवार को भी जारी है। बता दें कि नए साल की शुरुआत से ही तापमान कभी अधिक कभी ज्यादा हो रहा है।
बीते तीन-चार दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।