फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 2.33 lakh probes in four days, 84 percent from antigen system

दिल्ली: चार दिन में 2.33 लाख जांच, एंटीजन प्रणाली से 84 फीसदी

Sun, 13 Sep 2020 12:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Sep 2020 12:43 PM IST
सार

  • विशेषज्ञों ने कहा, आरटी-पीसीआर जांच को भी देना पड़ेगा बढ़ावा
  • त्योहारों के दिनों में ज्यादा केस बढ़ने की जताई जा रही है आशंका

विज्ञापन
Delhi: 2.33 lakh probes in four days, 84 percent from antigen system
Corona - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए राजधानी में पांच गुना ज्यादा जांच की जा रही हैं। चार दिन में ही दो लाख से ज्यादा जांच की गई हैं। इनमें 84 फीसदी एंटीजन प्रणाली से हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण के खिलाफ इस जंग में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या को भी बढ़ाना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, चार दिन में 2,33,513 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 1,95,921 एंटीजन से हुए हैं, जो कुल जांच का 84 फीसदी है। जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। चार दिन से रोजाना चार हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। सरकार का कहना है कि जांच बढ़ने के कारण ही मामले बढ़ रहे हैं। नए मामलों में कुछ दिनों तक और इजाफा होगा। इसके बाद कमी आने लगेगी। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले त्योहारी दिनों में संक्रमण के केस और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि त्योहारों में लोगों का मिलना-जुलना बढ़ेगा। इससे संक्रमण के मामलों में कुछ इजाफा हो सकता है। रिकॉर्ड जांच के विषय में उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं, लेकिन इनमें एंटीजन जांच की संख्या काफी अधिक है। इसके साथ आरटी-पीसीआर जांच भी बढ़ानी होगी। इससे संक्रमितों की पहचान में और सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ज्यादा जांच होने के कारण ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। दूसरा कारण यह भी है कि श्रमिक वापस लौटने लगे हैं। दिल्ली की आबादी में प्रवासियों का बड़ा हिस्सा है। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं, जो संक्रमित मिल रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लक्षण होने के बावजूद जांच कराने से कतरा रहे हैं। इनसे अन्य लोगों में संक्रमण फैल रहा है।

9 से 12 सितंबर तक की स्थिति
तारीख एंटीजन आरटी-पीसीआर कुल जांच
09 43416 11101 54517    
10 49336 9004 58340  
11 52275 8305 60,580  
12 50894 9182 60076  
कुल 195921 37592 2,33,513
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed