{"_id":"63d9eee50d873b65b7016fd7","slug":"delhi-14-new-cases-of-dengue-in-january-month-malaria-and-chikungunya-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जनवरी में मिले डेंगू के 14 मामले, मलेरिया, चिकनगुनिया से भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जनवरी में मिले डेंगू के 14 मामले, मलेरिया, चिकनगुनिया से भी राहत नहीं
Wed, 01 Feb 2023 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:38 AM IST
सार
दिल्ली नगर निगम ने सर्द मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा जारी रहने को लेकर चिंता जाहिर की है और सख्त कदम उठाने के लिए गंभीरता दिखाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड में भी डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ। एमसीडी की वेक्टर बॉर्न डिजीज रिपोर्ट से पता चला कि राजधानी में जनवरी में डेंगू के 14 केस मिले। मलेरिया और चिकनगुनिया से भी राहत नहीं है। इसके भी कई केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
निगम ने सर्द मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा जारी रहने को लेकर चिंता जाहिर की है और सख्त कदम उठाने के लिए गंभीरता दिखाई है।
निगम ने निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मंगलवार को सिविल इंजीनियरों और ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण सत्र को राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) के विशेषज्ञों की टीम एवं उप स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन