फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 114 passengers fined for wearing masks and ignoring social distancing

दिल्ली: मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी, 114 यात्रियों पर जुर्माना

Sun, 13 Sep 2020 12:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Sep 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi: 114 passengers fined for wearing masks and ignoring social distancing
delhi metro - फोटो : PTI
कोरोना काल में संक्रमण से सुरक्षा के लिए जरूरी मानदंडों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा भी लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को विशेष अभियान के तहत संक्रमण से सुरक्षा के लिए तय मानदंडों का उल्लंघन करने पर 114 यात्रियों पर 200-200 रुपये का जुर्माना किया गया है। इस दौरान करीब दो सौ यात्रियों को समझाया गया कि मेट्रो के अंदर भी मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन


बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 200 यात्रियों को समझाते हुए ऐसी गलती फिर न करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाइंग स्कवॉड की टीमें अलग अलग लाइनों पर मेट्रो के अंदर मास्क न पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को अनदेखी करने वाले 92 लोगों पर जुर्माना किया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग या मास्क न पहनने वालों पर डीएमआरसी की टीमें लगातार नजर रख रही हैं। फिर भी नियमों को ताक पर रखने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed