फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delegation meet retired colonel in dispute with adm case

एडीएम-रिटायर्ड कर्नल विवाद: न्याय के लिए आर्मी चीफ से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Delegation meet retired colonel in dispute with adm case

रिटायर्ड कर्नल व एडीएम के विवाद को लेकर शुक्रवार को रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों की सेक्टर-29 स्थित अरुण विहार में बैठक हुई। इसमें सभी ने निर्णय लिया कि शनिवार को दिल्ली जाकर आर्मी चीफ से मिलेंगे और उनसे न्याय दिलाने की अपील करेंगे। वहीं, कमिश्नर व आईजी द्वारा की गई जांच शासन को भेज दी गई है जिसमें कई अफसरों की लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों और उनके नजदीकी लोगों ने सेक्टर में बैठक की। इसमें 9 लोगों का प्रतिनिधिमंडल बनाया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल आर्मी चीफ के समक्ष अपनी बात रखेगा। 
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्नल वैद ने बताया कि पुलिस अफसरों को बर्खास्त करने, पूर्व जजों की कमेटी से न्यायिक जांच और रिटायर्ड कर्नल पर लगे आरोप हटाने की उनकी मांग है। वीरेंद्र सिंह के मकान में कोई अवैध अतिक्रमण नहीं है। अगर प्राधिकरण को जांच करनी है तो कर सकती है। इसके अलावा रिटायर्ड सैन्य अधिकारी-कर्मचारियों का शोषण रोकने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम को अरेस्ट स्टे के आर्डर का इंतजार

एडीएम हरीश चंद्र ने फोन पर बताया कि अभी उनको अरेस्ट स्टे की कॉपी नहीं मिली है। उनका पूरा परिवार परेशान है और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। कॉपी मिलने के बाद वह अपने घर आएंगे और मीडिया के समक्ष बात रखेंगे, ताकि अधिकारियों एवं समाज के लोगों को स्पष्ट साक्ष्य दिखाए जा सकें।

कुक और प्रशिक्षण लेने आए युवक के बयान दर्ज
रिटायर्ड कर्नल के घर पर सेना में जाने के लिए प्रशिक्षण लेने आए अविनाश पांडे और कुक हरीश लाल के एसपी क्राइम ने बृहस्पतिवार देर रात बयान दर्ज किए। एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक विमल के बयान दर्ज कराने के लिए उसे भी बुलावा भेजा गया है। 

अभी रिटायर्ड कर्नल से पूछा गया है कि यदि अपने पक्ष में किसी और के बयान दर्ज कराने हैं तो करा सकते हैं। अब बयान की बारी एडीएम पक्ष की है। उनसे संपर्क साधा जा रहा है, लेकिन अभी बात नहीं हो पाई है। उनसे भी बयान दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed