फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delegation meet kejriwal to increase gramin sewa fare

अब ग्रामीण सेवा वाहनों का किराया बढ़ाने की तैयारी, दिल्ली सरकार जल्द दे सकती है मंजूरी

Sun, 22 Sep 2019 01:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 22 Sep 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Delegation meet kejriwal to increase gramin sewa fare
ग्रामीण सेवा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ऑटो के किराये में वृद्धि के बाद अब ग्रामीण सेवा का किराया भी दिल्ली वालों की जेब पर भारी पड़ सकता है। दिल्ली में अलग-अलग रूटों पर चल रही ग्रामीण सेवा के किराये में बढ़ोत्तरी को सरकार जल्द मंजूरी दे सकती है। किराया वृद्धि की मांग को लेकर ग्रामीण सेवा चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष चंदू चौरसिया ने बताया कि दिल्ली में वर्ष 2010 से 165 रूटों पर 6138 ग्रामीण सेवा वाहन चल रहे हैं। तब से लेकर अब तक इन वाहनों का किराया 5, 10 और 15 रुपये है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में ऑटो के किराये में तीन बार वृद्धि हो चुकी है, इसलिए उन्होंने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ग्रामीण सेवा का किराया बढ़ाने के लिए  सिफारिश की है। 
विज्ञापन


शनिवार को भी ग्रामीण सेवा वाहन चालकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मुलाकात की। चंदू चौरसिया ने बताया कि उन्हें इस बार किराया बढ़ाने के संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और सरकार की ओर से उन्हें किराया बढ़ाने के संबंध में आश्वासन भी मिला है। सरकार की ओर से ग्रामीण सेवा वाहनों का किराया बढ़ाने के संबंध में आदेश मिलने के बाद दिल्ली में ग्रामीण सेवा वाहनों का किराया 10, 20 और 25 रुपये हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed