रक्षा मंत्री बोले देश में कम नहीं हुई है मोदी लहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के पटौदी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश में मोदी लहर कम नहीं हुई है। दिल्ली की जनता पिछले 15 वर्षों से परेशान थी, इसलिए उसने बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को आए कुछ ही समय हुआ है। पांच वर्ष के कार्यकाल में यह जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
राव इंद्रजीत सिंह ने यह बात पटौदी के गांव दौलताबाद-कुणी में पूर्व सरपंच स्व. परसराम की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यहां के बच्चों को नौकरियों में लगाना है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो मेरे मान-सम्मान में पगड़ी बांधी है, उसका सदा मान रखूंगा।
राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा का वोट प्रतिशत दिल्ली में कम नहीं हुआ है। हार के कारणों का मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के परिणाम का असर बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर नहीं पडे़गा। उन्होंने गांव बिनोला में बनने वाली डिफेंस यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि इसके लिए पैसा स्वीकृत कर दिया है। दो साल में यह बनकर तैयार हो जाएगी।
पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस व कुछ अन्य रेलों के स्टॉपेज को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों को इससे आए दिन चेन पुलिंग का खतरा है, जिससे रेलगाड़ियां लेट हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि वह पूरा प्रयास करेंगे कि इस रूट को एक नई पैसेंजर डीएमयू गाड़ी मिले।