फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defense Minister: maritime border infiltration into solid control necessary

'इसकी नजर से नहीं बच सकती दुश्मन की गतिविधि'

Mon, 24 Nov 2014 08:37 AM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister: maritime border infiltration into solid control necessary

हिंद महासागर सामरिक और आर्थिक दृष्टि से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पड़ोसी देश चीन यहां लगातार अपनी स्थिति को मजबूत करता जा रहा है। उसके साथ समुद्री शक्ति संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


समुद्री सीमा में किसी भी प्रकार की घुसपैठ को नाकाम करने को गुड़गांव के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मॉनीटरिंग सिस्टम इंफार्मेशन मैनेजमेंट एंड एनॉलसिस सेंटर (आईमैक) तैयार किया गया है। जिसकी नजर से दुश्मन की कोई भी गतिविधि नहीं छिप सकती।
विज्ञापन


भारत में 26/11 जैसी घटनाएं नहीं हो इसके लिए समुद्री और कोस्टल एरिया की सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। हिंद महासागर के भारतीय समुद्री सीमा में हर आने-जाने वाली बोट, शिप पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामरिक और आर्थिक दृष्टि से जरूरी डाटा का आदान-प्रदान त्वरित गति से रिसर्च एंड एनालसिस विंग (रॉ), आईबी, एनएसए और राज्य सरकारों को आईमैक के माध्यम से किया जाएगा। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि समुद्री सीमा में चलने वालेतकरीबन ढाई लाख फिशिंग बोट में ट्रांसपाउंडर लगाए जाने का प्लान है।

ताकि अब न हों मुंबई जैसी घटनाएं

Defense Minister: maritime border infiltration into solid control necessary

उन्होंने हिंद महासागर को एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन कहा। उन्होंने कहा कि समुद्री सीमा की सुरक्षा इतनी मजबूत की जाएगी, जिससे कि यहां मुंबई जैसी घटनाएं नहीं हो पाएं।

उन्होंने बिना चीन का नाम लिए कहा कि भारत की नीति आक्रमाकता कभी नहीं रही है। वह अपनी शक्तियों का प्रयोग सहयोग और विकास के लिए करता है। उन्होंने जीरो एरर की बात की और कहा कि सुरक्षा की एक भी कड़ी को कमजोर नहीं छोड़ा जाएगा।

नेवी के अधिकरी ने बताया कि सिर्फ समुद्र के अंदर ही नहीं उससे सटे जमीनी क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आईमैक देश भर के नेशनल कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड इंटेलीजेंस नेटवर्क (एनसी3आई) का मुख्य नर्व सेंटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed