फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defence Minister Nirmala Sitharaman takes a metro train to attend an event in Gurugram

मेट्रो से सवारी कर गुरुग्राम पहुंचीं निर्मला सीतारमन, भाजपा की वॉलेंटियर्स मीट में हुईं शामिल

Sun, 31 Mar 2019 03:56 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 31 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Nirmala Sitharaman takes a metro train to attend an event in Gurugram
मेट्रो में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन रविवार को प्रदेश भाजपा आईटी सेल की वॉलेंटियर्स मीट के लिए मेट्रो से सफर कर गुरुग्राम पहुंचीं। इस दौरान ट्रेन में सवार अन्य यात्री उन्हें अपने साथ यात्रा करते देख चौंक पड़े।   

विज्ञापन


बताना चाहेंगे निर्मला सीतारमन लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रदेश भाजपा की आईटी सेल के वॉलेंटियर्स मीट में शिरकत करने पहुंची हैं। 
विज्ञापन


इस मीट में दो हजार वॉलेंटियर्स शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे युवाओं को एक मंच पर लाने और उनको सोशल मीडिया के उपयोग के फायदे व नुकसान बताए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मीट में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और भाजपा के नेशनल आईटी प्रमुख अमित मालवीय, आईटी सेल के हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी राजीव बब्बर सहित अनेक बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 


यह मीट अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी भावना प्रकट करने वाले लोगों को एक मंच पर लाने और सोशल मीडिया की बारीकियां समझाने के उद्देश्य से रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed