फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defections in Delhi, aap leader joins BJP.

भाजपा में वापस आए बल्ली, आप के अश्विनी भी हुए शामिल

Wed, 26 Nov 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Nov 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Defections in Delhi, aap leader joins BJP.

दिल्ली के हरिनगर के पूर्व विधायक हरचरण सिंह बल्ली की फिर से भाजपा में शामिल हो गए। इनके साथ ही आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे अश्विनी उपाध्याय, सलिल कुमार, राजेश गुप्ता और कैप्टन सुभाष तलवार को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मशहूर गायक शंकर साहनी ने भी कमल थाम लिया है। वे दिल्ली में भाजपा का संगीतमय प्रचार करेंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता दीपक तंवर भी भाजपा में शामिल हो गए है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की मौजूदगी में सभी नेताओं को प्रदेश भाजपा कार्यालय में शामिल किया गया। इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और उनकी नेतृत्व क्षमता को सराहा। सतीश उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि इन नेताओं के आने से दिल्ली में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी। सभी लोग बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा में वापसी करने वाले बल्ली ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना बड़ी भूल थी। गलती का प्रायश्चित करने के लिए अपनी पार्टी में लौटा हूं। आगामी चुनाव में भाजपा टिकट दे या नहीं दे वह सच्चे सिपाही की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने गठबंधन के तहत हरिनगर विधानसभा सीट को शिरोमणि अकाली दल (बादल गुट) की झोली में दे दी थी। इसके कारण बल्ली पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि चार बार से विधायक चुने गए बल्ली कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव हार गए थे।


अश्विनी उपाध्याय का कहना था कि राजनीति के गिरते स्तर और बढ़ते भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पिछले एक साल से आम आदमी पार्टी अपने लक्ष्य से भटक गई है। बोले, अब न तो एजेंडे में लोकपाल रहा और न ही स्वराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed