फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Decision to withdraw german in Kendriya vidhyalayas

केन्द्रीय विद्यालय से हटी जर्मन, पेरेन्ट्स परेशान

Sun, 16 Nov 2014 09:08 PM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
Decision to withdraw german in Kendriya vidhyalayas

देश के केन्द्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रुप में जर्मन की जगह संस्कृत भाषा पढ़ाये जाने के फैसले को लेकर पेरेंट्स चिंता में हैं। इन्हें लगता है आनन फानन में लिया गया ये फैसला बच्चों के भविष्य के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन


अब तक जर्मन भाषा को सभी केन्द्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रुप में पढ़ाया जाता था, लेकिन अब से इसकी जगह संस्कृत भाषा को तीसरी भाषा के रुप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जर्मन की जगह संस्कृत पढ़ाने के फैसले को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में लिया गया है। वहीं पेरेन्ट्स का कहना है कि सरकार को भाषा बदलने के इस फैसले को अगले सत्र में शामिल करना चाहिए था। इससे तो बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में 500 से ज्यादा केन्द्रीय विद्यालयों में जर्मन भाषा पढ़ाई जाती है। केन्द्र सरकार के अनुसार भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है।

फैसले से इन्हें है एतराज

Decision to withdraw german in Kendriya vidhyalayas

जहां कई संगठन इस फैसले का सम्मान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विरोध के स्वर भी उभरे हैं। तमिलनाडु की पार्टी पीएमके के नेता एस रामदॉस ने इसके ख़िलाफ़ आंदोलन की धमकी दी है।

इसके अलावा एग्जाम्स से ठीक पहले लिये गये इस फैसले ने स्टूडेन्ट्स को भी परेशानी में डाल दिया है क्योंकि अभी तक वो जर्मन भाषा पढ़ते आए, थे लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें संस्कृत का पेपर देना होगा।

इस फैसले के लागू होने से कक्षा छह से आठ तक के हज़ारों विद्यार्थियों को जर्मन की जगह संस्कृत का पेपर देना होगा। ये फैसला त्रिभाषा सूत्र के तहत किया गया है जिसमें अंग्रेजी के अलावा दो अन्य भारतीय भाषाएं पढ़ाने की बात की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed