{"_id":"67bd05c20e3dab311101b726","slug":"decision-on-amanatullah-s-anticipatory-bail-today-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, दिल्ली पुलिस की टीम पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, दिल्ली पुलिस की टीम पर हमले का आरोप
Tue, 25 Feb 2025 05:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Feb 2025 05:21 AM IST
सार
विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सोमवार को खान को एक दिन के लिए गिरफ्तारी से राहत दे दी, 25 फरवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष अपने अंतिम दलीलें अदालत के समक्ष रखेगा।
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान
- फोटो : X/@KhanAmanatullah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राउज एवेन्यू कोर्ट 25 फरवरी को आप विधायक अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। खान पर जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की टीम पर हमले का आरोप है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सोमवार को खान को एक दिन के लिए गिरफ्तारी से राहत दे दी, 25 फरवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष अपने अंतिम दलीलें अदालत के समक्ष रखेगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने खान से पूछताछ करने और यह पता लगाने के लिए उसकी हिरासत मांगी कि क्या वह भी कथित हमले के स्थल पर मौजूद था। इसने अदालत के रिकॉर्ड पर एक सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान भी रखे। अदालत ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर कुछ स्पष्टीकरण की आवश्यकता है, जिसके बाद वह आदेश पारित करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 10 फरवरी की घटना के संबंध में ओखला विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोप लगाया था कि उन्होंने हत्या के प्रयास के एक मामले में घोषित अपराधी को हिरासत से भागने में मदद करते हुए भीड़ का नेतृत्व किया। पुलिस ने कहा कि कथित घटना तब हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शबाज़ खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन