{"_id":"63a4ec0ac605df5f0147c3de","slug":"decentralization-process-implemented-for-pension-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विकेंद्रीकरण प्रक्रिया पेंशन के लिए लागू, आठ लाख लोगों को होगा लाभ, आसानी से समस्या का हो सकेगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विकेंद्रीकरण प्रक्रिया पेंशन के लिए लागू, आठ लाख लोगों को होगा लाभ, आसानी से समस्या का हो सकेगा समाधान
Fri, 23 Dec 2022 05:15 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:15 AM IST
सार
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने उत्तर पश्चिम जिले के तिलक नगर स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
कार्यालय का निरीक्षण करते समाज कल्याण मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने पेंशन के लिए विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था लागू कर दी है। सरकार के इस कदम से लाभार्थियों की समस्या का आसानी से निवारण किया जाएगा। इस व्यवस्था से करीब आठ लाख लोगों को फायदा होगा। यह जानकारी दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने दी।
विज्ञापन
आनंद ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के उत्तर पश्चिम जिले के तिलक नगर स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निवारण के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सुनिश्चित किया कि अगर कोई लाभार्थी किसी समस्या को लेकर आता है तो उसका तुरंत निवारण करें और फॉर्म पर चिह्नित कर बेहतर सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन के मामले में जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड लिंक नहीं है उनसे फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क कर जल्द से जल्द आधार कार्ड को लिंक किया जाए।
विज्ञापन