फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Decentralization process implemented for pension in Delhi

Delhi: विकेंद्रीकरण प्रक्रिया पेंशन के लिए लागू, आठ लाख लोगों को होगा लाभ, आसानी से समस्या का हो सकेगा समाधान

Fri, 23 Dec 2022 05:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Dec 2022 05:15 AM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने उत्तर पश्चिम जिले के तिलक नगर स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Decentralization process implemented for pension in Delhi
कार्यालय का निरीक्षण करते समाज कल्याण मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने पेंशन के लिए विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था लागू कर दी है। सरकार के इस कदम से लाभार्थियों की समस्या का आसानी से निवारण किया जाएगा। इस व्यवस्था से करीब आठ लाख लोगों को फायदा होगा। यह जानकारी दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने दी।

विज्ञापन


आनंद ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के उत्तर पश्चिम जिले के तिलक नगर स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निवारण के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सुनिश्चित किया कि अगर कोई लाभार्थी किसी समस्या को लेकर आता है तो उसका तुरंत निवारण करें और फॉर्म पर चिह्नित कर बेहतर सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन के मामले में जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड लिंक नहीं है उनसे फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क कर जल्द से जल्द आधार कार्ड को लिंक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed