{"_id":"8b70453bcb61de946493368ae0771df6","slug":"december-22-will-be-a-shortage-of-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिसंबर को होगी बसों की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिसंबर को होगी बसों की किल्लत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप 22 दिसंबर को कहीं जाने का मन बना रहे हैं तो बसों की उपलब्धता की जानकारी जुटा लें। अपने रूट पर बस संचालन की जानकारी करके निकलने में ही भलाई है, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
एनसीआर के ज्यादातर रूट पर 21 दिसंबर की दोपहर से ही बसों की संख्या में कमी आ जाएगी। दिल्ली में तीसरे फ्रंट की रैली में सपा ने एक हजार से ज्यादा बसों को ले जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आरटीओ ने इसकी अनुमति दे दी है। रैली में गाजियाबाद से 200, हापुड़ से 100, बुलंदशहर 400 और नोएडा से 100 बसें जाएंगी।
बीजेपी के खिलाफ तीसरे फ्रंट की रैली 22 दिसंबर को जंतर-मंतर पर होनी है। इसके आरटीओ से बसें मांगी गई है। सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन और महानगर अध्यक्ष धर्मवीर डबास ने आरटीओ से मुलाकात कर बस उपलब्ध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन शेर सिंह यादव को बस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसों को 21 दिसंबर शाम से ही कब्जे में कर लिया जाएगा।