फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Debarred bidder has no right to participate in tender: Delhi High Court

प्रतिबंधित बोलीदाता को निविदा में भागीदारी का अधिकार नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने कहा-बोली जमा करने की अंतिम तिथि पर प्रतिबंध प्रभावी होने पर निविदा प्रक्रिया से बाहर रखा जा सकता है, अनुबंध शुरू होने की तारीख अप्रासंगिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी निविदा में भाग लेने से प्रतिबंधित कंपनी या बोलीदाता को केवल इस आधार पर बोली लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती कि संबंधित अनुबंध उसकी प्रतिबंध अवधि समाप्त होने के बाद शुरू होगा। न्यायमूर्ति तेजस कारिया और न्यायमूर्ति मधु जैन की खंडपीठ ने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी एक कंपनी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण है कि बोली जमा करने की अंतिम तिथि पर प्रतिबंध आदेश प्रभावी था या नहीं।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि निविदा सूचना के तहत अनुबंध कब शुरू होगा, इसका महत्व तब नहीं रह जाता जब बोली जमा करने के समय संबंधित कंपनी पर प्रतिबंध लागू हो। याचिकाकर्ता कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर टोल संग्रह का कार्य करती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उसे 6 अगस्त 2025 को एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया था। कंपनी ने इस आदेश को अलग रिट याचिका में चुनौती दी है, जिस पर फैसला सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एनएचएआई ने 2 जून को हरियाणा के घमरोज टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एजेंसी नियुक्त करने के लिए नई निविदा जारी की थी। अनुबंध की अवधि कंपनी की प्रतिबंध अवधि समाप्त होने के बाद शुरू होनी थी, लेकिन बोली जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून थी, जो प्रतिबंध अवधि के भीतर आती थी।
कंपनी ने दलील दी कि उसे निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि अनुबंध संबंधी दायित्व प्रतिबंध समाप्त होने के बाद शुरू होने थे। वहीं, एनएचएआई ने कहा कि प्रतिबंध आदेश स्पष्ट रूप से कंपनी को एक वर्ष तक किसी भी निविदा में भाग लेने से रोकता है। अदालत ने एनएचएआई की दलील स्वीकार करते हुए कहा कि प्रतिबंध आदेश पर कोई अंतरिम रोक नहीं है, इसलिए वह पूरी तरह प्रभावी है। इसी आधार पर याचिका खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed