फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death Warrant copy given to the four convicts of Nirbhaya Case

निर्भया प्रकरणः चारों दोषियों को सौंपी गई डेथ वारंट की कॉपी

Thu, 09 Jan 2020 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
Death Warrant copy given to the four convicts of Nirbhaya Case
patiala house court

पटियाला हाउस कोर्ट से निर्भया के चारों दोषियों के डेथ वारंट जारी होते ही तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ गई है। बुधवार को जेल प्रशासन की ओर से सभी दोषी मुकेश (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को डेथ वारंट की कॉपी सौंप दी गई। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन का कहना है कि डेथ वारंट की कॉपी मिलने के बाद चारों दोषी अपने-अपने कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। यदि डेथ वारंट पढ़ने या उसे समझने में इनको कोई दिक्कत आती है तो जेल प्रशासन से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


जेल सूत्रों का कहना है कि अक्षय, पवन और मुकेश पहले जेल संख्या-2 और विनय जेल संख्या-4 में बंद था। बुधवार को चारों को हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया। चोरों का डेथ वारंट जारी होने के बाद अब जेल मैनुअल के हिसाब से कार्य शुरू कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दोषियों के खानपान और मानसिक स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोषियों की दिनचर्या से जेल अधीक्षक व उप अधीक्षक को थोड़ी-थोड़ी देर में अवगत कराया जा रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि डेथ वारंट जारी होने के बाद से ही चारों ने खाना-पीना बेहद कम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed