{"_id":"5ef7d707f0e0181d6c542dcc","slug":"death-rate-due-to-corona-infection-in-delhi-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात : दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की दर घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बात : दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की दर घटी
Sun, 28 Jun 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:02 AM IST
सार
- एक समय 3.9 फीसदी हो गई थी दर, अब 3.2 फीसदी रह गई
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते एक सप्ताह में कोरोना से मरने वालों की दर कम हुई है। एक समय यह दर 3.9 फीसदी हो गई थी, जो अब घटकर 3.2 फीसदी रह गई है। अब संक्रमण के अधिक मरीज आने पर भी मौतों के आंकड़े ज्यादा नहीं बढ़ रहे हैं, इससे मृत्यु दर कम हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक यहां 77240 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2492 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिसाब से मृत्यु दर अब 3.2 फीसदी है। 19 जून को कुल 53116 मरीज थे और 2035 लोगों की मौत हो चुकी थी, तब मृत्यु दर 3.9 फीसदी थी।
विज्ञापन
यानी, बीते एक सप्ताह में कोरोना से मरने वाले की दर कम हुई है। अब जिस हिसाब से मरीज बढ़ रहे हैं, उसके मुकाबले कम लोगों की ही मौत हो रही है। बीते एक सप्ताह में रोज 60 लोगों की मौत हुई है। पहले यह आंकड़ा 65 का था। वहीं, टॉप पांच राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा मृत्यु दर गुजरात की है और सबसे कम तमिलनाडु की।
विज्ञापन
ऐसे घटी मृत्यु दर
तारीख मामले कुल मौत मृत्यु दर
19 जून 53116 2035 3.9%
20 जून 56746 2112 3.8%
21 जून 59746 2175 3.6%
22 जून 62655 2233 3.6%
23जून 66602 2301 3.5%
24 जून 70390 2365 3.4%
25 जून 73780 2429 3.3%
26 जून 77240 2492 3.2%
कोरोना संक्रमित टॉप पांच राज्यों में मृत्यु दर
राज्य कुल मामले मौत मृत्यु दर
महाराष्ट्र 152765 7106 4.7%
दिल्ली 77240 2492 3.2%
तमिलनाडु 74622 957 1.3%
गुजरात 30095 1771 5.8%
उत्तर प्रदेश 20943 630 3.1%
(नोट-सभी आंकड़े 26 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं)