फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death on Yamuna Expressway, helmet dropped off

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्कूटी सवार की मौत, हेलमेट दूर गिरा

Mon, 13 Mar 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Mar 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
death on Yamuna Expressway, helmet dropped off
हादसा - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 23 किलोमीटर दूरी पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। परिजन ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और शव ले गए।

विज्ञापन


बताया गया है कि हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरा। पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव बाजौता निवासी दिनेश(25) नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


दिनेश अशक्त था। रविवार को होली के त्योहार में शामिल होने के लिए वह शनिवार रात स्कूटी से यमुना एक्सप्रेसवे होकर गांव जा रहा था। रात करीब 8 बजे जब वह जीरो प्वाइंट से 23 किलोमीटर दूरी पर स्थित फलैंदा गांव के नजदीक टायर पंचर होने की वजह से नोएडा से मथुरा जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के चालक और परिचालक टायर बदलने में लगे थे, तभी दिनेश की स्कूटी बस से टकरा गई। टक्कर लगने के दौरान हेलमेट दिनेश के सिर से उतरकर सड़क पर जा गिरा।

हादसे में दिनेश के सिर व अन्य जगह गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना तत्काल यमुना एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल दिनेश को जेवर के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दिनेश के पिता नेत्रपाल सिंह व अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed