{"_id":"670ab3b4da0aff9126092f1d","slug":"death-of-artist-playing-character-of-kumbhakarna-in-ramlila-in-delhi-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत, मेकअप हटाते समय आया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत, मेकअप हटाते समय आया हार्ट अटैक
Sat, 12 Oct 2024 11:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:07 PM IST
सार
दिल्ली में रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले कलाकार की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्रम तनेजा अपने किरदार के मंचन के बाद मेकअप हटा रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Dead body demo
विस्तार
रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले कलाकार की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित चिराग दिल्ली में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान हुआ।
विज्ञापन
यहां पर रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले 60 वर्षीय विक्रम तनेजा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। विक्रम तनेजा अपने किरदार के मंचन के बाद मेकअप हटा रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कलाकारों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन वहां पहुंचने पर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विक्रम तनेजा हर साल रामलीला में कुंभकरण की भूमिका निभाते थे और अपने दमदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे। इससे पहले पूर्वी दिल्ली की एक रामलीला में मंचन के दौरान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन