फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death from diarrhea in the hospital, family members and commotion.

अस्पताल में मरीज की मौत, मंत्री जी ने मांगा जवाब

Tue, 22 Sep 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Sep 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Death from diarrhea in the hospital, family members and commotion.

सिविल अस्पताल में मंगलवार सुबह डायरिया से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


दोपहर में अस्पताल के निरीक्षण पर आए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से परिजनों ने इसकी शिकायत की। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा विश्नोई से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


गुड़गांव के वजीराबाद में रहने वाले मूल रूप से उत्तराखंड निवासी उमेश सिंह डायरिया होने पर सोमवार शाम इमरजेंसी वार्ड में आए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को उनकी हालत खराब होने लगी। परिजनों का आरोप है कि कई बार डॉक्टरों को इस बात की जानकारी दी गई, लेकिन कोई देखने नहीं आया। रात करीब एक बजे बाथरूम जाने के बाद उनकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

Death from diarrhea in the hospital, family members and commotion.

मौत की सूचना लगने के बाद सुबह परिजन जमा हो गए। जब परिजनों को डॉक्टर की लापरवाही की जानकारी लगी, तो वह भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल के दूसरे तल स्थित मेडिकल वार्ड में जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़ दीं। नर्सों पर भी भड़के।

अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के आने की सूचना की वजह से तत्काल पुलिस बुला ली गई। मौके पर पहुंचे पुलिस वाले ने मौत का कारण पता करने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

दोपहर को अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री से परिजनों ने पूरी कहानी बताई। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांता गोयल ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि मरीज को डायरिया था।

रात को हृदयघात हुआ, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले की रिपोर्ट मंगलवार शाम तक देने के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed