फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death anniversary of world great farmer Swami Sahajanand Saraswati celebrated in New Delhi

Delhi: स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर शाहनवाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की, युवा चेतना ने PM से की ये मांग

Thu, 26 Jun 2025 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

नई दिल्ली में विश्व के महान किसान और मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह और अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
death anniversary of world great farmer Swami Sahajanand Saraswati celebrated in New Delhi
स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के साउथ एवेन्यू में गुरुवार को युवा चेतना के तत्वावधान में विश्व के महान किसान और मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


पुण्यतिथि समारोह का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया और इतना ही नहीं स्वामी सहजानंद सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अभूतपूर्व भूमिका का निर्वहन किया। स्वामी सहजानंद सरस्वती ने वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया। हुसैन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने कई एयरपोर्ट पर अपने नाम का कब्जा कर लिया है, तो फिर गरीबों के नेता स्वामी सहजानंद के नाम पर हवाई अड्डा और कोई महत्त्वपूर्ण संस्थान क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुण्यतिथि समारोह का अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के आधार स्तंभ थे। सिंह ने कहा कि बिहार सहित देश में समानता के स्थापना हेतु स्वामी जी ने बड़ी लड़ाई लड़ी। 

सिंह ने कहा की भाजपा सरकार ने ही पहली बार स्वामी सहजानंद सरस्वती के स्मृति में डाक टिकट जारी की और हमे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बिहटा का हवाई अड्डा उनके नाम पर करेगी। सिंह ने स्वामी सहजानंद के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने का भी आग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया है। बिहार और पूरे देश में स्वामी सहजानंद सरस्वती के समर्थक और वंशज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।


पुण्यतिथि समारोह का संचालन रणजीत चौधरी ने किया। इस अवसर पर राजमल जैन, रोहित चौधरी, प्रमोद सिंह, संजीव पाल, रामाश्रय पासवान, नवीन ठाकुर, जयप्रकाश शर्मा, माधव चौधरी, परवेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed