{"_id":"5ddf18448ebc3e54b0514074","slug":"dearness-allowance-of-dsgmc-employees-increased-by-10-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीएसजीएमसी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10 प्रतिशत बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसजीएमसी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10 प्रतिशत बढ़ा
Thu, 28 Nov 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
DA
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बुधवार को दस फीसदी बढ़ा दिया गया। यह फैसला बुधवार को आयोजित कमेटी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
गुरुद्वारा रकाब गंज में आयोजित बैठक में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर गुरु की गोलक चेारी करने के मामले में पैसा वापस लेने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी की बैठक प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बैठक के बाद बताया कि गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की पंजाबी बाग शाखा में हुए भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की कारवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सूबेदार हरजीत सिंह को गोलक चोरियों के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली कमेटी की कार्यकारिणी नीति निर्धारण की दिशा में अहम नहीं रही। संकीर्ण सियासी स्वार्थ के तहत कार्यकारिणी काम कर रही है। पार्टी के महासचिव परमिंदर पाल सिंह ने कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका को कानूनी सलाह लेने की नसीहत दी है।
Trending Videos
सिरसा ने केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखा पत्र
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर स्पेन के मैडरिड एयरपोर्ट पर सिख पायलट के साथ हुए भेदभाव को विश्व स्तर पर उठाने की मांग की है।
सिरसा का कहना है कि एयर इंडिया के कैप्टन सिमरनजीत सिंह गुजराल से मैडरिड एयरपोर्ट पर भेदभाव किया गया और सुरक्षा जांच के लिए पगड़ी उतारने के लिए कहा गया। यह सिखों से नस्ली भेदभाव का मामला है। सिखों के लिए पगड़ी उनकी पहचान है।
Manjinder Singh Sirsa, President,Delhi Sikh Gurdwara Management Committee wrote to EAM S Jaishankar,"Wish to share with you the harassment faced by Air India official,Capt Simranjeet Singh Gujaral at Madrid Airport.He was subjected to radical discrimination because of his turban" pic.twitter.com/KZmYUfIrQQ
— ANI (@ANI) November 27, 2019
सिरसा का कहना है कि एयर इंडिया के कैप्टन सिमरनजीत सिंह गुजराल से मैडरिड एयरपोर्ट पर भेदभाव किया गया और सुरक्षा जांच के लिए पगड़ी उतारने के लिए कहा गया। यह सिखों से नस्ली भेदभाव का मामला है। सिखों के लिए पगड़ी उनकी पहचान है।