फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dearness allowance of DSGMC employees increased by 10 percent

डीएसजीएमसी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10 प्रतिशत बढ़ा

Thu, 28 Nov 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Dearness allowance of DSGMC employees increased by 10 percent
DA

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बुधवार को दस फीसदी बढ़ा दिया गया। यह फैसला बुधवार को आयोजित कमेटी की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


गुरुद्वारा रकाब गंज में आयोजित बैठक में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर गुरु की गोलक चेारी करने के मामले में पैसा वापस लेने का प्रस्ताव पास किया गया। 
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बैठक के बाद बताया कि गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की पंजाबी बाग शाखा में हुए भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की कारवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सूबेदार हरजीत सिंह को गोलक चोरियों के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली कमेटी की कार्यकारिणी नीति निर्धारण की दिशा में अहम नहीं रही। संकीर्ण सियासी स्वार्थ के तहत कार्यकारिणी काम कर रही है। पार्टी के महासचिव परमिंदर पाल सिंह ने कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका को कानूनी सलाह लेने की नसीहत दी है। 

सिरसा ने केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखा पत्र

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर स्पेन के मैडरिड एयरपोर्ट पर सिख पायलट के साथ हुए भेदभाव को विश्व स्तर पर उठाने की मांग की है। 


सिरसा का कहना है कि एयर इंडिया के कैप्टन सिमरनजीत सिंह गुजराल से मैडरिड एयरपोर्ट पर भेदभाव किया गया और सुरक्षा जांच के लिए पगड़ी उतारने के लिए कहा गया। यह सिखों से नस्ली भेदभाव का मामला है। सिखों के लिए पगड़ी उनकी पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed