फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dealer shot three times in property dispute, condition stable

Delhi NCR News: प्रॉपर्टी विवाद में डीलर को मारी तीन गोली, हालत स्थिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
-शाहदरा के बलवीर नगर की घटना, परिवार वालों ने हमला के लिए कुछ लोगों को नामजद किया
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात एक डीलर को गोली मार दी। कारोबारी की पीठ में तीन गोली लगी है। पहचान 50 साल के जोगेंद्र राठौर उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। घटना के समय वह बाइक से अपने कर्मचारी के साथ घर आ रहे थे। परिवार वालों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। पीड़ित परिवार ने हमले के लिए कुछ लोगों को नामजद किया है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्जकर हमलावरों की पहचान में जुटी है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10.31 बजे निशा नाम की महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि बलवीर नगर में बाइक सवार बदमाशों ने उनके पति को गोली मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल जोगेंद्र को परिवार वाले अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि जोगेंद्र को तीन गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है। वह अपने परिवार के साथ बलबीर नगर शाहदरा में रहते हैं। परिवार में पत्नी निशा, एक बेटा और बेटी है। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। रात में वह अपने एक कर्मचारी के साथ बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। हमलावरों ने उनपर चार गोली चलाई, जिसमें से तीन गोली उन्हें लगी। गोली लगते ही जोगेंद्र वहीं गिर गए। उनके कर्मचारी ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। परिवार वालों ने हमला के लिए कुछ लोगों को नामजद किया है। जांच में पता चला कि जोगेंद्र सात आठ साल पहले एक व्यक्ति के साथ प्रॉपर्टी का काम करते थे। दोनों के बीच एक प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच रंजिश शुरु हो गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

जोगेंद्र पर गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा आगे चल रही बाइक सवार को गोली मार दी गई। गोली लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दीवार के पास जाकर रुक गई। इसके बाद बदमाश अपनी बाइक रोक देता है और उनपर ताबड़तोड़ गोली चला देता है। गोली लगते ही जोगेंद्र गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article