फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead rat in mid-day meal in delhi

मिड-डे-मील में निकला मरा हुआ चूहा,  ठेकेदार की उदासीनता उजागर

Fri, 06 Dec 2019 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
Dead rat in mid-day meal in delhi
मरा हुआ चूहा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बाद अब दिल्ली सरकार के एक स्कूल के मिड-डे-मील में मरा चूहा निकला। नबी करीम इलाके में स्थित एसडी हरी मंदिर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह पांच कंटेनर मिड-डे-मील के पहुंचे थे। इन्हीं में से एक कंटेनर में चूहा मिला। इसकी सूचना विभाग के आला अधिकारियों को मिलते ही आनन-फानन में स्कूल से खाने के सैंपल एकत्रित किए गए। 

विज्ञापन


स्कूल की चेयरपर्सन और सलाहकार अनीता जैन ने बताया कि दो महीने से खाने की गुणवत्ता को लेकर वे लगातार ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करती आ रही हैं। 

बृहस्पतिवार सुबह जब पांच कंटेनर पहुंचे तो उनमें से एक कंटनेर में चूहा मिलने की जानकारी उन्होंने ही विभागीय अधिकारियों को दी। हालांकि स्कूली बच्चों को खाना बंटने से पहले ही इसकी जानकारी मिल गई। इसके चलते कोई बड़ी घटना होने से टल गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में भी इसी तरह मिड-डे-मील में चूहा निकला था। मुज्जफरनगर के एक स्कूल में हुई इस घटना के बाद एनजीओ के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ : जयप्रकाश

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि स्कूल में मिड-डे-मील में चूहा मिलना बेहद गंभीर मामला है। दिल्ली सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में मिड-डे-मील की जांच होनी चाहिए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए। 

उधर शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद खाने के सैंपल एकत्रित करा जांच के लिए भेज दिए हैं। शुक्रवार को इस मामले को लेकर संबंधित एनजीओ के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


स्कूल की चेयरपर्सन अनीता जैन का कहना है कि चूहा मिलने के बाद जब एनजीओ की टीम स्कूल पहुंची, तो उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया। इससे पहले भी वे कई बार गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर चुकी हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ई-मेल के जरिये की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed