फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead lizard found in school mid-day meal.

Delhi NCR News: स्कूल के मिड डे मील में निकली मरी छिपकली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
-हरिनगर इलाके के राजकीय सर्वोदय स्कूल की घटना, प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, -पुलिस ने खाने के सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।हरिनगर थाना क्षेत्र स्थित एक राजकीय सर्वोदय विद्यालय में शुक्रवार को मिड-डे मील के एक कंटेनर में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल भोजन वितरण रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खाद्य सामग्री व छिपकली को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। खाद्य नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे 'मूनलाइट' नामक एनजीओ की ओर से विद्यालय में मिड-डे मील पहुंचाया गया। अपर प्राइमरी विंग के लिए चावल और चना दाल के चार सीलबंद कंटेनर स्कूल प्रशासन ने प्राप्त कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिए। उसी दिन विद्यालय में स्पोर्ट्स एवं कल्चरल इंचार्जों की वार्षिक जोनल बैठक तथा पौधारोपण अभियान का आयोजन था, जिसमें शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों और विद्यालय की मिड-डे मील समिति की मौजूदगी में भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और उसे चखने के बाद बच्चों को परोसा जाने लगा। इसी दौरान एक हेल्पर ने एक कंटेनर में मरी हुई छिपकली देखी। सूचना मिलते ही तत्काल भोजन वितरण बंद करा दिया गया और एनजीओ के प्रतिनिधियों तथा सप्लाई एजेंसी को मौके पर बुलाया गया। स्कूल प्रशासन के अनुसार, घटना में किसी भी बच्चे के बीमार होने की सूचना नहीं मिली है। इसके बाद मिड-डे मील प्रभारी शैफाली पाठक और प्रिंसिपल डॉ. दिनकर सक्सेना ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में खाद्य सामग्री और छिपकली के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed