फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body was thrown after killing a woman in delhi

Delhi: महिला की हत्या कर शव फेंका, पुलिस ने दर्ज किया मामला, नहीं हो सकी पहचान, छानबीन जारी

Tue, 18 Apr 2023 01:09 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 01:09 AM IST
सार

13 अप्रैल की रात करीब 10.40 बजे महालक्ष्मी विहार, कृष्णा पब्लिक स्कूल के बाहर एक महिला अचेत अवस्था में पड़े होने की खबर पुलिस को मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। महिला को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Dead body was thrown after killing a woman in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में 13 अप्रैल को करीब 35 वर्ष की एक महिला अचेत अवस्था में मिली। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतका के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। लेकिन जब उसका पोस्टमार्टम करवाया गया तो पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला के संबंध में सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10.40 बजे महालक्ष्मी विहार, कृष्णा पब्लिक स्कूल के बाहर एक महिला अचेत अवस्था में पड़े होने की खबर पुलिस को मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। महिला को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाने के बाद उसकी पहचान की कोशिश की। लेकिन कामयाबी न मिलने पर 15 अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। उसके आधार पर पुलिस ने सबूत मिटाने और हत्या का मामला दर्ज किया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि 10.15 बजे के बाद ही शव को ठिकाने लगाया गया है। शव के आसपास बाइक सवार दो संदिग्ध लड़कों को देखा गया था। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed