फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of Ugandan girl found in Panchsheel Vihar

Delhi: पंचशील विहार में युगांडा की युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Jun 2024 09:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jun 2024 09:37 AM IST
सार

राजधानी के पंचशील विहार युगांडा की युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Dead body of Ugandan girl found in Panchsheel Vihar
प्रतीकातमक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिले के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में युगांडा की महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला शराब का सेवन करती थी और पास में वोडका की बोतल मिली है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पता लगा है कि विदेशी महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस स्वाभाविक मौत की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस को 18 जून को रात 10.51 बजे सूचना थी कि पंचशील विहार, मालवीय नगर में एक घर में युगांडा की महिला बेहोश पड़ी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब 42 वर्षीय युगांडा की महिला फर्श पर बिछे बिस्तरों पर अचेत पड़ी है। उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल का निरीक्षण क्राइम टीम, दक्षिण जिला द्वारा किया गया है।

विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता लगा है कि मृतका पिछले 3 महीने से अपनी महिला मित्र (युगांडा की नागरिक) के साथ दिए गए पते पर रह रही थी और वे दोनों हेयर ड्रेसर का काम करती थीं। मृतका की महिला मित्र दोपहर 16 जून को करीब 3.30 बजे कमरे से बाहर चली गई। जब वह शाम करीब 5.30 बजे वापस आई, तो उसने मृतका को फर्श पर पड़ा हुआ देखा। उसने सोचा कि मृतका सो रही है। लेकिन जब कुछ देर बाद भी उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उसने अपने समुदाय के लोगों को बुलाया और पुलिस को भी बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को अभी तक संदेह नहीं है
अभी तक किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। वह 13 मार्च, 2024 को जारी किए गए पर्यटक वीज़ा पर मार्च 2024 में भारत आई थी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही युगांडा दूतावास को भी सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed