{"_id":"57236d694f1c1b6b58a91523","slug":"dead-body-of-servant-murdered-in-saudi-will-reach-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में भारतीय की हत्या मामला : अंसारी का शव आज पहुंचेगा भारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी में भारतीय की हत्या मामला : अंसारी का शव आज पहुंचेगा भारत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
झारखंड निवासी मोहम्मद अफसर अंसारी का पार्थिव शरीर शनिवार को सऊदी अरब से भारत आ जायेगा। केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। इस भारतीय की हत्या सऊदी अरब में उसके मालिक ने कर दी थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति जेआर मिड्ढा के समक्ष पेश केंद्र सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास से सूचना मिली है कि अंसारी का शव शनिवार को भारत पहुंच रहा है। साऊदी अरब अथॉरिटी ने शव को भेज दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने केंद्र सरकार का तर्क सुनने के बाद याचिका का निपटारा कर दिया। झारखंड निवासी मोहम्मद अफसर अंसारी की गत वर्ष सऊदी अरब में उसके मालिक ने हत्या कर दी थी क्योंकि अंसारी भारत वापस आना चाहता था।
विज्ञापन
सरकार ने एक सप्ताह के भीतर पार्थिव शरीर भारत लाने की बात अंसारी की पत्नी अदालत मृतक की पत्नी नौशाबा बानो की अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
याची ने आरोप लगाया था कि अदालत के आदेश के बावजूद सरकार उसके पति के शरीर को भारत लाने में देरी की जा रही है। याचिका पर बहस करते हुये पीड़िता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि भारतीय दूतावास अंसारी के मालिक को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुका है और अंसारी के परिजनों को डर है कि कहीं उसे सऊदी अरब में ही न दफना दिया जाये।
भारतीय दूतावास ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दूतावास के अधिकारियों ने सऊदी स्थित जांच ब्यूरो के अधिकारियों से मुलाकात थी और उसका शव जारी करने की औपचारिकतायें पूरी की थीं।