फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of foreign woman found in a closed room in Maidangarhi

Delhi: मैदानगढ़ी में बंद कमरे में मिला विदेशी महिला का शव, बदबू आने पर खोला गया फ्लैट

Fri, 28 Apr 2023 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 09:52 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, दोपहर 11:21 बजे पीसीआर कॉल मिली। इसमें सूचना दी गई कि 74/3, तीसरी मंजिल श्रीराम अपार्टमेंट मैदान गढ़ी, एक्सटेंशन फ्लैट नंबर डी-4 में कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। तीन दिन से फ्लैट बंद है और बदबू आ रही है।

विज्ञापन
Dead body of foreign woman found in a closed room in Maidangarhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में शुक्रवार शाम को एक कमरे से विदेशी महिला का शव चादर में लिपटा हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोपहर 11:21 बजे पीसीआर कॉल मिली। इसमें सूचना दी गई कि 74/3, तीसरी मंजिल श्रीराम अपार्टमेंट मैदान गढ़ी, एक्सटेंशन फ्लैट नंबर डी-4 में कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। तीन दिन से फ्लैट बंद है और बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट पर ताला लगा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चिराग दिल्ली निवासी फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत को मौके पर बुलाया गया। चाबी वाले की मदद से फ्लैट खुलवाया गया। फ्लैट की दाहिनी ओर के कमरे में डबल बेड में महिला का शव मिला। 

विज्ञापन

रविंदर ने बताया कि उन्होंने फ्लैट दिसंबर-2021 में ओबिनोज एलेक्जेंडर निवासी उरुआ अकपन, नाइजीरिया को 12000 रुपये में किराये पर दिया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed