फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of a student missing for six days recovered from Yamuna

दोस्त से मिलने गई थी: छह दिन से गायब छात्रा का शव यमुना से बरामद, त्रिपुरा की रहने वाली थी स्नेहा देबनाथ

Sun, 13 Jul 2025 10:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Jul 2025 10:15 PM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 7 जुलाई को स्नेहा देबनाथ के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी महरौली थाने में दर्ज कराई थी। स्नेहा डीयू के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की छात्रा थी। 

विज्ञापन
dead body of a student missing for six days recovered from Yamuna
सिग्नेचर ब्रिज से कूदी थी स्नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह दिन से गायब त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा लाश रविवार को यमुना नदी से बरामद हो गई। मृतका की शिनाख्त स्नेहा देबनाथ (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्नेहा ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर जान दी।

विज्ञापन

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के गायब होने के बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को त्रिपुरा के सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखकर दिल्ली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। स्नेहा का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को खबर दे दी है। पुलिस स्नेहा के दोस्तों से पूछताछ कर पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 7 जुलाई को स्नेहा देबनाथ के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी महरौली थाने में दर्ज कराई थी। स्नेहा डीयू के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की छात्रा थी। सात जुलाई को उसने आखिरी बार अपने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद वह दोस्त से मिलने की बात कर निकली थी।

विज्ञापन

इसके बाद उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने पुलिस को एक नोट दिया। इस नोट में स्नेहा ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदने की बात लिखी थी। शिकायत मिलने के बाद फौरन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्नेहा पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से कैब लेकर सिग्नेचर ब्रिज पहुंची थी।

पुलिस ने कैब चालक की तलाश की। उसका पता लगाकर पूछताछ में उसने बताया कि उसने उसे सिग्नेचर ब्रिज पर छोड़ा था। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी वहीं की मिली। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने युवती को पुल के पास खड़ा देखा। बाद में वह गायब हो गई। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया।

पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ मिलकर यमुना में कई बार सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्नेहा की दोस्त ने बताया कि पिछले महीनों से वह डिप्रेशन में थी। घर से निकलने से पहले उसने व्हाट्सएप और ईमेल पर मैसेज किया था। कई दिनों की तलाश के बाद रविवार को आखिर पुलिस ने स्नेहा का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed