फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body found in several pieces in Ranhaula area

कई टुकड़ों में मिला शव: प्लास्टिक की थैली में पैक कर नाले और सड़क पर फेंका, मरने वाले का सिर गायब

Thu, 21 Dec 2023 08:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Dec 2023 08:45 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि थैली में किसी व्यक्ति के हाथ पैर हैं, जो खुले नाले में पड़ी हुई मिली। पुलिस ने आस पास के इलाके में जांच की। सड़क पर करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस को एक और प्लास्टिक की थैली मिली। जिसमें एक पुरुष शरीर का निचला हिस्सा मिला।

विज्ञापन
Dead body found in several pieces in Ranhaula area
delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रणहौला इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के कई टुकड़े करने के बाद उसे प्लास्टिक की थैली में पैक कर नाले और सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को स्थानीय निवासियों ने नांगलोई नजफगढ़ रोड पर नाले में प्लास्टिक की थैली पड़े होने की जानकारी दी। जिसमें मृतक के हाथ मिले। करीब एक किलोमीटर दूर शरीर के निचले हिस्से के साथ एक और पॉलिथीन मिली। पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रणहौला थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.27 बजे स्थानीय निवासी ने नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर बापरोला के पास खुले नाले में एक प्लास्टिक की थैली पड़े होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थैली में किसी व्यक्ति के हाथ पैर हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ जिला के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने नाले में एक प्लास्टिक बैग पड़ा हुआ पाया।
विज्ञापन


जांच करने पर उसमें किसी व्यक्ति के हाथ और शरीर के कुछ अंग थे। पुलिस ने आस पास के इलाके में जांच की। उसी सड़क पर करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस को एक प्लास्टिक की थैली मिली। जिसमें एक पुरुष शरीर का निचला हिस्सा मिला। पुलिस ने शव के अवशेष को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृत व्यक्ति का सिर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि कहीं अन्य जगह पर हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव के टुकड़े करके उसे प्लास्टिक की थैली में डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश की है। जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि इस बाबत रणहौला थाने में हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस जगहों पर शव का अवशेष मिला है उन जगहों के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही सभी थाना इलाके में शव मिलने की जानकारी देकर मरने वाले की भी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed