फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead bodies found secrets of death are buried

लावारिस मिलते हैं शव, ‘दफन’ हो जाते हैं मौत के राज, कातिलों तक नहीं पहुंच पाती पुलिस

Sun, 01 Dec 2019 09:55 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Dec 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies found secrets of death are buried
सांकेतिक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यहां से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक और नहर के आसपास अक्सर लावारिस शव बरामद होते हैं। पहचान और खुलासा नहीं होने के कारण इससे जुड़े राज पुलिस फाइल में दबकर रह जाते हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्र के चारों और खुले रास्ते है, जिन पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही बंद करना और चेकिंग करना आसान नहीं है। शहर और क्षेत्र की यह भौगोलिक स्थिति न केवल लूटपाट करने वाले बदमाशों को रास आ रही है। बल्कि कई बार आरोपी हत्या कर आसानी से फरार हो जाते हैं। 
विज्ञापन


वहीं कई बार दूसरे क्षेत्र में हत्या कर शव फेंक दिए जाते हैं। कई बार सड़क व ट्रेन हादसों में लोगों की मौत के बाद शवों की पहचान होना मुश्किल होता है लेकिन अधिकांश अज्ञात शव के मामले हत्या से जुड़े रहते हैं। अन्यथा हादसे के बाद मृतक के पास से मोबाइल या कोई ऐसा दस्तावेज जरूर मिलता है, जिससे उसकी पहचान हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि क्षेत्र में आए दिन अज्ञात पुरुषों व महिलाओं के शव मिलते हैं। इनकी पहचान करने में पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहचान न हो पाने के ही कारण इनकी हत्या का राज खुल नहीं पाता और आरोपियों को लाभ मिलता है। इससे अपराधियों का हौसला बढ़ जाता है। 
 

बाइक पर शव ले जाकर गटर में डालने में कामयाब हुए आरोपी 

10 नवंबर को बुलंदशहर निवासी सुरक्षाकर्मी राजन सिंह का साइट-5 थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने 13 नवंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। 16 नवंबर को राजन सिंह का शव दादरी के अजायबपुर क्षेत्र के गटर में मिला था। 

शुक्रवार को पुलिस ने बुलंदशहर के ही रहने वाले अजयवीर को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी सिग्मा-2 सेक्टर से दादरी घोड़ी गांव के पास तक बाइक पर शव ले जाने में कामयाब हो गए थे। इस दौरान पुलिस या किसी व्यक्ति की उन पर नजर नहीं पड़ी और घटना का खुलासा होने में 20 दिन का समय लग गया। 

शव महिला का था या पुरुष का यह भी नहीं बता पाई पुलिस 
करीब छह माह पहले सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अधबने मकान से पुलिस ने एक क्षतविक्षत शव बरामद किया था। हैरानी की बात यह थी कि पुलिस पोस्टमार्टम के बाद भी यह नहीं स्पष्ट कर पाई थी कि शव महिला का था या फिर पुरुष का

दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर मिले इस वर्ष 10 शव, 8 की पहचान नहीं 

17 अप्रैल    दादरी रेलवे स्टेशन के पास  56 वर्षीय पुरुष 
1    मई    मारीपत रेलवे स्टेशन के पास 32 वर्षीय पुरुष 
15 जुलाई    दादरी रेलवे स्टेशन के पास 50 वर्षीय पुरुष 
17 जुलाई    मारीपत रेलवे स्टेशन के पास 32 वर्षीय पुरुष 
3 सितंबर    दादरी रेलवे स्टेशन के पास 30 वर्षीय महिला 
19 सितंबर    दादरी रेलवे स्टेशन के पास 52 वर्षीय पुरुष 
11 सितंबर    मारीपत रेलवे स्टेशन के पास 40 वर्षीय पुरुष 
21 नवंबर    दादरी रेलवे स्टेशन के पास 25 वर्षीय पुरुष 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed