फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead bodies found four people of same family in jaffrabad

Jafarabad Murder Case: जाफराबाद में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी, सभी के शरीर पर गोली के निशान

Fri, 15 Jul 2022 04:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 04:23 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि  प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शख्स ने पहले अपनी पत्नी और बेटियों को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन
dead bodies found four people of same family in jaffrabad
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके में जींस कारोबारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वाकया शुक्रवार दोपहर का है। उस वक्त वक्त मृतक के दो बेटे बगल के कमरे में सोते रहे। हादसे के थोड़ी देर बाद एक बेटे की नींद टूटने पर घटनाक्रम का खुलासा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने मकान से पिस्टल बरामद की। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को कारोबारी के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसे उसने पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद बनाया था। वीडियो में उसने कारोबार में घाटा होने से खुद को परेशान बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी तीनों की हत्या करने से पहले उन लोगों को जहरीला पदार्थ भी खिलाया था। पुलिस चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान इसरार (40), पत्नी फरहीन (38) व दो बेटियां यशफिका (11) व इनाया (9) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

इसरार का मुंबई में जींस का कारोबार

जानकारी के अनुसार, इसरार अपनी पत्नी व दो बेटियों व दो बेटों रेयान (13) व राइद (5) के साथ जाफराबाद में रहते थे। घर की पहली मंजिल पर इसरार के माता-पिता व दूसरी मंजिल पर छोटा भाई फरमान रहता है। तीसरी मंजिल पर वह खुद सपरिवार रहते थे। इसरार का मुंबई में जींस का कारोबार है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे कारोबारी का बेटा रेयान सोकर उठा। पिता के कमरे में पहुंचने पर वह दंग रह गया। उसने अपने माता पिता को बिस्तर पर जबकि दोनों बहनों को फर्श पर अचेत पड़ा देखा। सभी के सिर में चोट के निशान थे और आस-पास खून बिखरा था। 

पूरा वाकया देख रेयान चीख पड़ा। भागकर उसे इसकी जानकारी अपने चाचा फरमान को दी। फरमान अपने भाई के कमरे में पहुंचा और देखा कि चारों के सिर में गोली लगी है। जबकि इसरार के पास पिस्टल पड़ी थी। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छानबीन करने और इसरार के बेटों से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि बृहस्पतिवार रात एक बजे रात उसने अपने दोनों बेटों को सुलाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए।

तीनों को गोली मारने के बाद इसरार ने बनाया वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से जहरीले पदार्थ का पैकेट व पिस्टल मिला। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि इसरार ने अपनी पत्नी व दोनों बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाया। बाद में तीनों को गोली मार दी। शवों की हालत देखकर पुलिस अंदाजा लगा रही है कि वाकया रात का ही है। पुलिस को आशंका है कि तीनों को गोली मारने के बाद उसने वीडियो बनाया और उसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी।

इसरार ने पत्नी और बेटियों की गोली मारकर हत्या की और उसके बाद खुदकुशी की है। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और बेटियों को जहरीला पदार्थ भी दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कारोबारी को हथियार किसने मुहैया करवाया था। -संजय सैन, जिला पुलिस उपायुक्त उत्तर पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed