फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDCA also imposed 2.5 Crore defamation against Kejri- kirti

DDCA ने ठोका केजरी-कीर्ति पर मानहानि का दावा

Sat, 09 Jan 2016 04:25 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
DDCA also imposed 2.5 Crore defamation against Kejri- kirti

डीडीसीए ने आखिरकार अपने कहे के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वित्त मंत्री अरुण जेटली को कटघरे में खड़े करने वाले कीर्ति आजाद के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में ढाई करोड़ रुपये की राशि का मानहानि का दावा शुक्रवार को ठोक दिया।

विज्ञापन


डीडीसीए के ट्रेजरॉर रविंदर मनचंदा की ओर से दाखिल की गई याचिका में केजरीवाल और कीर्ति आजाद को दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन पर चयन के लिए सेक्सुअल सेवर के लगाए गए आरोपों पर छवि धूमिल करने के लिए मानहानि का दावा ठोका गया है।
विज्ञापन


रविंदर मनचंदा ने ‘अमर उजाला’ से खुलासा किया कि उनकी ओर से शुक्रवार को यह मामला दाखिल किया गया है। मनचंदा का कहना है कि इस मामले में केजरीवाल और कीर्ति आजाद को सोमवार को नोटिस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वकीलों के पैनल की ओर से दाखिल किया गया मामला

DDCA also imposed 2.5 Crore defamation against Kejri- kirti

उन्होंने यह भी कहा कि वह इस वक्त मुंबई में हैं और शनिवार को इस पूरे मामले का ब्यौरा पेश करेंगे। यह मामला डीडीसीए ने संग्राम पटनायक की अगुआई में तीन वकीलों के पैनल की ओर से दाखिल किया है।


जिसमें केजरीवाल और कीर्ति आजाद की ओर से चयन के लिए सेक्सुअल सेवर के लगाए गए आरोपों के जरिये डीडीसीए की छवि धूमिल करने की दलील दी गई है।

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने डीडीसीए पर चयन के लिए एक टीवी चैनल पर सेक्सुअल सेवर लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद ही डीडीसीए के वर्किंग प्रेसिडेंट चेतन चौहान ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा ठोकने का दावा किया था, जिसको एसोसिएशन ने पूरा कर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed