फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDCA: a defamation case on Kejriwal and Kirti Azad

DDCA: केजरीवाल-कीर्ति पर मानहानि का मुकदमा

Fri, 05 Feb 2016 10:48 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
DDCA: a defamation case on Kejriwal and Kirti Azad

डीडीसीए विवाद में अब उसके कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन


याचिका में पूर्व क्रिकेटर एवं भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ भी मुकदमा किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा क्रिकेटरों के सेलेक्शन में सेक्स की डिमांड व पैसे की मांग संबंधी बयान को आधार बनाया है।
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत में दायर याचिका में चौहान ने केजरीवाल के उन बयानों को आधारहीन बताया है कि जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि डीडीसीए के एक अधिकारी ने एक महिला से कहा कि अगर वो चाहती है कि उसके बेटे का सेलेक्शन दिल्ली की टीम में हो जाए तो उसे रात में घर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटरों के सेलेक्शन को लेकर गंभीर आरोप लगाया था

DDCA: a defamation case on Kejriwal and Kirti Azad

उन्होंने कहा कि एक टीवी न्यूज चैनल को दिए अपने इस बयान में केजरीवाल से उस अधिकारी के नाम का खुलासा करने को कहा गया तो वो बात को टाल गए थे।

याची का दावा है कि इसी तरह के बयान आजाद ने भी दिए थे। याची के अनुसार केजरीवाल ने डीडीसीए पर क्रिकेटरों के सेलेक्शन को लेकर बड़ा गंभीर आरोप लगाया था।

जिससे डीडीसीए की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। यह उन्होंने पूरी योजना से एक उद्देश्य के तहत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed