फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dda to extend last date of form submission for applicants dda housing scheme

डीडीए हाउसिंग स्कीम में फ्लैट के लिए नहीं किया अप्लाई तो अब करें, बढ़ सकती है अंतिम तारीख

Sat, 29 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
dda to extend last date of form submission for applicants dda housing scheme

दिल्ली विकास प्राधिकरण की नई हाउसिंग स्कीम लोगों को पसंद नहीं आ रही है। नई योजना में पंजीकरण राशि जब्त करने व आवासीय फ्लैट में आवेदन के लिए लोन नहीं मिलने के कारण भी लोगों की दिलचस्पी कम है।

विज्ञापन


इसका अंदाजा डीडीए अधिकारियों को हो चला है। यही वजह है कि डीडीए अब इस योजना की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इतना ही नहीं, डीडीए अधिकारियों ने आवेदन के लिए लोन देने को लेकर बैठक की है।
विज्ञापन


पिछले महीने डीडीए आवासीय योजना 2017 की विधिवत घोषणा तत्कालीन केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने की थी। उस वक्त डीडीए का दावा था कि योजना में शामिल फ्लैट को आवंटित करने से पहले सभी तरह की सुविधाओं को विकसित कर लिया जाएगा। लेकिन अभी तक योजना में शामिल फ्लैटों में तथा उसके आस-पास के इलाके में सड़क, पानी, सीवर, लाइट तक का इंतजाम नहीं हो सका है। वहीं, फ्लैट का साइज भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटन से पहले हो जाएगा जरूरी सुव‌िधाओं का व‌िकास

dda to extend last date of form submission for applicants dda housing scheme
DDA flats

डीडीए के प्रिंसिपल कमिशनर (आवास) जेपी अग्रवाल व इंजीनियर मेंबर एम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि फ्लैट आवंटन करने में अभी छह माह से अधिक का समय लगेगा। ऐसे में फ्लैटों में सभी जरूरी सुविधाओं को विकसित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

पानी की समस्या दूर करने के लिए जल बोर्ड ने लिखित रूप से हामी भर दी है। यातायात सुविधाओं को ठीक कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि डीडीए के फ्लैटों में जिस प्रकार की मजबूती होती है, उसके आधार पर प्राइवेट डेवलपर के फ्लैटों के साइज और कीमत से इनकी तुलना करना ठीक नहीं है।

बता दें कि डीडीए को अभी तक सिर्फ पांच हजार आवेदन ही प्राप्त हुए है। पिछली योजना 2014 में जहां डीडीए को लगभग बारह लाख से अधिक आवेदन मिले थे। योजना में शामिल होने के लिए करीब 55 हजार फार्म बिके हैं। लांच करते वक्त योजना के तहत फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त रखी गयी थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed