फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA issues tenders worth Rs 79.75 lakh for development of Yamuna River Front

बाढ़ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण शुरू: यमुना रिवर फ्रंट को मिलेगी नई पहचान, डीडीए ने जारी किये 79.75 लाख के टेंडर

Tue, 30 Sep 2025 05:14 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Sep 2025 05:14 AM IST
विज्ञापन
DDA issues tenders worth Rs 79.75 lakh for development of Yamuna River Front
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के काम को डीडीए ने फिर से गति देने का फैसला किया है। नदी में जलस्तर खतरे के निशान पार जाने के कारण यमुना रिवर फ्रंट विकास परियोजना पर काम ठप पड़ गया था। अब दो नए ई-टेंडरों के जरिये डीडीए यमुना रिवर फ्रंट की बहाली और पुनरुद्धार पर फोकस कर रहा है।

विज्ञापन


वासुदेव घाट पर साइनेज बोर्ड और लाल बलुआ पत्थर की संरचनाएं लगाने और आशिता ईस्ट उद्यान क्षेत्र में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स बिछाने के लिए कुल 79,74,611 रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि ये परियोजनाएं नदी तट को पर्यावरण अनुकूल और आकर्षक बनाएंगी। इससे दिल्लीवासियों को एक हरा-भरा और साफ-सुथरा रिवर फ्रंट मिलेगा।
विज्ञापन


पहले टेंडर के तहत वासुदेव घाट पर दिशा निर्देशक बोर्ड लगाने, लाल बलुआ पत्थरों से हाथी, घोड़े, गेंडे की आकृतियां, नक्काशीदार बेंच, अन्य संरचनाएं लगाई जाएंगी। इसकी कुल अनुमानित लागत 32,97,792 रुपये है। इस काम को पूरा करने के लिए 45 दिन का समय तय किया गया है। 4 अक्तूबर को टेंडर खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed